मुरैना नगर: मुरैना-धौलपुर रोड पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 68 वाहन जांचे, 23 पर जुर्माना, ₹82,500 वसूले, एक वाहन जब्त
मुरैना-धौलपुर रोड पर परिवहन विभाग की चेकिंग में यात्री वाहनों में अफरा-तफरी मच गई।विभाग ने 68 वाहनों की जांच की, जिनमें नियम तोड़ने वाले 23 वाहनों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई और 82,500 रुपये जुर्माना वसूला।एक मैजिक वाहन बिना दस्तावेज के चलते मिला,जिसे जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया।तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले एक चालक का लाइसेंस निलंबित किया गया।