मऊरानीपुर: महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया, गंभीर हालत में झांसी रेफर
झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुरा में एक महिला ने अज्ञात कारणों से अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।