लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।