गिरिडीह: हिरोडीह थाना के बंगारो गांव में इन्द्रदेव यादव हत्याकांड, पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की
हिरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो गांव में हुए इन्द्रदेव यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। गुरुवार को 11 बजे खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। इन्होंने बताया मामले में हत्यारोपियों में शामिल रेणु देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेणु देवी पहले से गिरफ्तार भोला यादव उर्फ भोला गोप की पत्नी बताई जा रही हैं।