राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने खोयरी महादेव मंदिर में दान पेटी से पैसे चुराने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे करीब मामले का खुलासा करते हुए बताया कि झालावाड़ जिले के हिनोतिया गांव निवासी आरोपी सूरज उर्फ सुरेश कुमार, राकेश तंवर को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से साथ स्प्लेंडर बाइक, एक पानी की मोटर, 11 मोबाइल सहित 355200 की मशरूका बरामद की है।