बालोद: सदर रोड पर अतिक्रमण को लेकर घमासान, जेसीपी पार्टी नेता का आरोप- जिला प्रशासन और नगर पालिका जिम्मेदारी से बच रहे
Balod, Balod | Apr 17, 2026 बालोद शहर के सदर रोड में अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी (जेसीपी) के महासचिव डी देशमुख ने प्रशासन और नगर पालिका पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहे हैं।