गोहपारु: जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर जनपद पंचायत गोहपारू के गुढ़ा माध्यमिक विद्यालय में हुई साफ़-सफाई
शहडोल मंगलवार को लगभग 4:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर जनपद पंचायत गोहपारू के गुढ़ा गांव में माध्यमिक विद्यालय में साफ सफाई की गई है,इस दौरान अधिकारी कर्मचारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र भी मौजूद रहे हैं,इसके उपरांत जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में लोगों को जानकारी भी दी गई है।