झांसी: प्रेमनगर थाना क्षेत्र की महिला ने SSP कार्यालय में पहुंचकर कहा- चोरी और अवैध संबंध के आरोप झूठे, हो निष्पक्ष जांच
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2026 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला शनिवार की दोपहर 2 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां उसने प्रार्थना पत्र देकर अपने ऊपर लगाए गए चोरी और अवैध संबंध के आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया। महिला का कहना है कि उसके परिवार के कुछ लोगों द्वारा उसे बदनाम करने की नीयत से झूठे आरोप लगाए जा रहे है। महिला ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।