तिर्वा: इंदरगढ़ थाने में केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश, पत्रकार ने पुलिस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Tirwa, Kannauj | Jun 11, 2026 कन्नौज। जिले के इंदरगढ़ थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पत्रकार ने थाने के अंदर खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पत्रकार शिवा पटेल अपनी खेत की फसल कटवाए जाने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि शिकायत पर सुनवाई नहीं होने और पुलिस द्वारा रुपये मांगने से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।