धमतरी: डुबान क्षेत्र के कोड़ेगांव में सुशासन तिहार में 667 आवेदन मिले, 116 का मौके पर हुआ निराकरण
सुशासन तिहार 2026 के तहत विकासखंड धमतरी की ग्राम पंचायत कोड़ेगांव (बी.) में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित हुआ। सात पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिसमे धमतरी विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक रंजना साहू, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में कुल 667 आवेदन मिले, जिनमें 116 का मौके पर निराकरण।