आंवला: किला सराय में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Aonla, Bareilly | Aug 19, 2024 आंवला कस्बे के मोहल्ला किला सराय में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका रुखसार पत्नी बिलाल 24 वर्ष का विवाह करीब 7 महीने पूर्व हुआ है लोगों ने बताया की मृतका रुखसार का शव फोल्डिंग पर पड़ा हुआ था। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।