बदायूं: गंगा में डूबे पटियाली के युवक का शव कदम नंगला गंगा घाट पर पांच दिन बाद मिला
Budaun, Budaun | Apr 4, 2026 जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के मेन बाजार पटियाली मोहल्ले के रहने वाले 25 वर्षीय सुंदरम पुत्र रामप्रकाश करन की रेडीमेड की दुकान पर काम करता था। 31 मार्च को सुंदरम उमंग पुत्र संजीव और हसरत पुत्र नसरत के साथ गंगा नहाने थाना उसहैत क्षेत्र के कदम नगला गांव के गंगा घाट पर आया था। नहाते समय सुंदरम गंगा में डूब गया।