अनूपपुर: घटिया निर्माण का आरोप: कदमटोला के पाठ टोला में पुल निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कदमटोला के पाठ टोला में निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर शिकायतें की हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए पतले सरियों (छड़ों) का उपयोग किया जा रहा है तथा निर्माण सामग्री भी कम मात्रा में मिलाई जा रही है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।