गायघाट: गायघाट मुख्यालय पर राजद का महाधरना प्रदर्शन का किया गया आयोजन, राजद नेताओं ने एनडीए सरकार पर साधा निशाना
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार सुबह ग्यारह बजे को राजद का महा धरना प्रदर्शन के आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन में राजद के नेताओं ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। बताया कि एनडीए सरकार आम आवाम को लूटने वाली सरकार है। बिहार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराधिक घटनाएं से लोग बेहाल है।