भोगांव: हुलासी में विद्युत आपूर्ति ठप रहने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अधीक्षक अभियंता के निर्देश पर बदला ट्रांसफार्मर
ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव नगला हुलासी में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के बाद ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन और शिकायतों पर बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदल दिया। नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई।