बांसवाड़ा: सेशन न्यायालय ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में दो आरोपियों को एक-एक वर्ष की सजा सुनाई
अवैध ब्राउन शुगर तस्करी के वर्ष 2021 के एक मामले में जिला एवं सेशन न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम सुरेश प्रसाद ने आरोपी सलमान निवासी हुसैनी चौक तथा दूसरे आरोपी सलमान निवासी मंडिया कालिका माता,थाना राजतालाब को एक-एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी है। साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।