बनमनखी: सरसी में गांजे के साथ 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद
सरसी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 2 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा का बाजार मूल्य लगभग तीन लाख रुपये बताया जा रहा है। सरसी थाना प्रभारी राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को गश्ती के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को 1.725 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 28,540 रुपये