शाहजहांपुर। सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला से चेन व मंगलसूत्र लूट की घटना का सफल खुलासा किया है। 25 मई को कैंट क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाही के संबध में सीओ सिटी ने दी जानकारी।