हरबर्टपुर के बैरागीवाला क्षेत्र में सामुदायिक तनाव की सूचना के बीच माहौल गर्माया हुआ है। सूत्रों के अनुसार एक युवक की मौत को लेकर मामला संवेदनशील बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान थाने पहुंचे, जहां उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जुटे हुए हैं। पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। फिलहाल घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
#Harbertpur #ViralNews #UttarakhandNews #MunnaSinghChauhan #BreakingNews