फतेहपुर: कल्यानपुर के पिलखिनी में पुलिस ने बंद कमरे से बरामद किया वृद्धा का शव, बेटी ने भाभी पर हत्या का आरोप लगाया
पिलखिनी गांव निवासी स्व0 गयादीन विमल की 80 वर्षीय पत्नी शिवदेवी का बुधवार की शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बंद कमरे से शव बरामद किया। मृत मिली वृद्धा का शव इस कदर सड़ गया था कि उसमें कीड़े पड़ गए थे। उधर पुलिस ने मृतका के परिजनों को जानकारी दी। जिस पर बड़ी बेटी सुनीता ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर बताया कि उनकी मां 24 जून को मेरठ से घर आई थी। उसी दिन उसकी