धामपुर: विकास खंड नहटौर के मनरेगा कर्मियों ने लंबित समस्याओं और आर्थिक तंगी को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Dhampur, Bijnor | Apr 15, 2026 बुधवार की दोपहर करीब दो बजे विकास खंड नहटौर के मनरेगा कर्मियों ने अपनी लंबित समस्याओं और आर्थिक तंगी को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को समस्त मनरेगा कर्मियों ने एकजुट होकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पिछले कई महीनों से वेतन न मिलने और मानदेय बढ़ाने जैसी प्रमुख मांगें रखी हैं।