अररिया: अररिया में वन स्टॉप सेंटर में लापरवाही, डीपीओ ने जिला परियोजना प्रबंधक को दी सख्त हिदायत
Araria, Araria | May 31, 2026 अररिया जिला प्रशासन के निर्देश पर महिला विकास निगम की नोडल पदाधिकारी सह आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान केंद्र के संचालन में गंभीर कमियों का पता चला।समीक्षा बैठक में पाया गया कि जिला परियोजना प्रबंधक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से समन्वय स्थापित नहीं कर पा रहे हैं।