चैनपुर: रामपुर: ज़मीन विवाद में फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में जमीन विवाद में फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। हथियार के चार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गयी है। बता दें कि घटना 23 मई को हुई थी और वारदात में लाइसेंसी हथियार का भी इस्तेमाल किया गया था। इस फायरिंग की घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए थे।