Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
image
image
image
image

*ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों एवं विदेशी अतिथियों के सम्मान में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिया रात्रि भोज* इंदौर, 11 जून 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को शामिल होने आए कृषि मंत्रियों एवं अन्य विदेशी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के सम्मान में भव्य रात्रि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत के साथ मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित प्रस्तुतियों ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। रात्रि भोज एवं सांस्कृतिक आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री श्री एदलसिंह कंसाना, सांसद श्री शंकर लालवानी तथा सुश्री कविता पाटीदार , महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष की श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री सावन सोनकर, श्री प्रताप करोसिया, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण सिंह चावड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान आयोजित यह विशेष कार्यक्रम मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना, जिसमें प्रदेश की अतिथि-सत्कार परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि की प्रभावी झलक देखने को मिली। ---- #BRICS2026 #BRICSAgriculture #GlobalPartnership #CulturalDiplomacy #MPTourism #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

16 views | Indore, Madhya Pradesh | Jun 11, 2026

MORE NEWS

आप कब आ रहे हो इंदौर ❤️
#indoreshahar

आप कब आ रहे हो इंदौर ❤️ #indoreshahar

Indore, Indore | Jun 12, 2026

इंदौर के पटेल ब्रिज पर निगम का टैंकर बेकाबू, कई वाहन आए चपेट में

इंदौर के पटेल ब्रिज पर निगम का टैंकर बेकाबू, कई वाहन आए चपेट में

Indore, Indore | Jun 12, 2026

ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दिया रात्रि भोज, बोले सीएम मोहन- आत्ममूल्यांकन करे कांग्रेस

इंदौर में विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत, राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जताई खुशी

इंदौर/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल कृषि मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मेहमानों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक संबंधों को मजबूत कर रहा है और विभिन्न देशों के साथ सहयोग एवं साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने �

ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दिया रात्रि भोज, बोले सीएम मोहन- आत्ममूल्यांकन करे कांग्रेस इंदौर में विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत, राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जताई खुशी इंदौर/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल कृषि मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी मेहमानों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक संबंधों को मजबूत कर रहा है और विभिन्न देशों के साथ सहयोग एवं साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने �

Indore, Indore | Jun 11, 2026

कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भाजपा की नीतियों पर जनता जता रही विश्वास, विपक्ष को जनता का जनादेश स्वीकार करना चाहिए

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजयों के बावजूद कांग्रेस अपनी कमजोरियों पर विचार करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता लगातार भरोसा जता रही है। यही कारण है कि भाजपा को देश और प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और सभी राजनीतिक दलों को उसका सम्मान करना चाहिए।

डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस को अपनी संगठनात्मक स्थिति और जनाधार में आई कमी के क�

कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा की नीतियों पर जनता जता रही विश्वास, विपक्ष को जनता का जनादेश स्वीकार करना चाहिए भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजयों के बावजूद कांग्रेस अपनी कमजोरियों पर विचार करने के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता लगातार भरोसा जता रही है। यही कारण है कि भाजपा को देश और प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और सभी राजनीतिक दलों को उसका सम्मान करना चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस को अपनी संगठनात्मक स्थिति और जनाधार में आई कमी के क�

Indore, Indore | Jun 11, 2026

*ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों एवं विदेशी अतिथियों के सम्मान में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिया रात्रि भोज* इंदौर, 11 जून 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को शामिल होने आए कृषि मंत्रियों एवं अन्य विदेशी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के सम्मान में भव्य रात्रि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत के साथ मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को प्रदर्शित करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित प्रस्तुतियों ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। रात्रि भोज एवं सांस्कृतिक आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री श्री एदलसिंह कंसाना, सांसद श्री शंकर लालवानी तथा सुश्री कविता पाटीदार , महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष की श्रीमती रीना सतीश मालवीय, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री सावन सोनकर, श्री प्रताप करोसिया, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण सिंह चावड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान आयोजित यह विशेष कार्यक्रम मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना, जिसमें प्रदेश की अतिथि-सत्कार परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि की प्रभावी झलक देखने को मिली। ---- #BRICS2026 #BRICSAgriculture #GlobalPartnership #CulturalDiplomacy #MPTourism #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh - Indore News