बांके बाज़ार: बाँके बाजार के कोडवारिया गांव के पास नदी किनारे पेड़ से लटका मिला विजय दास का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के बाँके बाज़ार कोदवरिया गांव के पननिया क्षेत्र में बुधवार को नदी किनारे स्थित परास के पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।