पनागर: बरेला: सूने घर में सेंध, चोरों ने उड़ाए जेवर और ₹1.5 लाख नकद, मामला दर्ज
बरेला: खुशियों के माहौल के बीच एक परिवार को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब चोरों ने उनके सूने घर को अपना निशाना बना लिया। बरेला निवासी 60 वर्षीय किराना व्यापारी शेष नारायण दुबे 19 अप्रैल को सपरिवार भतीजे की शादी में शामिल होने जबलपुर गए थे, लेकिन जब वे बीती रात घर लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ था और अलमारी में रखे सोने चांदी