बालोद: फंड की कमी से एक साल से ठप भर्रीटोला उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, सेवाएं बंद; ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा
Balod, Balod | Apr 22, 2026 बालोद जिले के ग्राम भर्रीटोला में 32 लाख रुपए की लागत से बन रहा दो मंजिला उप स्वास्थ्य केंद्र भवन पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। फंड के अभाव में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।