भिंड नगर: 8 मई को शहर में निकलने वाली बाइक रैली में शामिल होने के लिए परशुराम सेना जिलाध्यक्ष ने की अपील
भिंड। परशुराम जयंती के उपलक्ष में शहर में 8 मई को भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होगी। रैली शाम 4:00 बजे पशु अस्पताल से प्रारंभ होकर बायपास रोड स्थित परशुराम मंदिर तक पहुंचेगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद स्वरूप महाराज रहेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं