शुक्रवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम सिकरौरा में ज़मीन जोतने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को दोपहर के समय जब वह अपने खेत में जुताई कर रहे थे, तभी उनके उनके भाई भतीजे आए और गाली-गलौज शुरू कर दी।