श्योपुर: रायपुरा गांव में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने पर किसानों ने नेशनल हाइवे पर किया चक्का जाम
श्योपुर। जिले के रायपुरा गांव में नेशनल हाइवे पर सोमवार को दोपहर 3 बजे किसानो ने सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के विरोध में चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम से दोनो और वाहनो की लम्बी लम्बी कतारें लग गई और सूचना मिलने के बाद देहात थाना पुलिस एवं बिजली कम्पनी के अधिकारी मौके पर पहंुच गये जिन्होनंे किसानो से चर्चा कर जाम को खुलवा दिया।