श्योपुर: सावन के दूसरे सोमवार को तिनमेश्वर महादेव पर चढ़ी कांवड़, रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम से शिवभक्तों ने भरी कांवड़
श्योपुर। शहर की सीप नदी पर स्थित श्री गिर्राज घाट समिति गिर्राज घाट पर तिनमेश्वर महादेव पर सोमवार को दोपहर 12 बजे महादेव को त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। इस दौरान करीब डेढ़ सैंकड़ा कांवड़ियों ने 26 कांवड़ो में जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए महादेव के प्रति आस्था प्रकट की है।