श्योपुर: उप निर्वाचन के तहत 22 को मतदान, 3 पंचायतों के 8 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
श्योपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा ने रविवार को शाम 6 बजे जानकारी दी कि पंचायत उप निर्वाचन के तहत 22 जुलाई मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जायेगी, इसके अंतर्गत तीन पंचायतो में मतदान के लिए 8 मतदान केन्द्र बनाये गये है,