अनूपपुर: बदरा कलस्टर के विकास कार्यों की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा,जल संरक्षण व पौधारोपण गैप फिलिंग के संबंध में दिए निर्देश
जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत बदरा के सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के बदरा कलस्टर की बैठक मैं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने कलक्टर के सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों की पूर्णता पर जोर दिया। उन्होंने बैठक में एक बगिया मां के नाम हितग्राही मूलक के संबंध में जानकारी ली।