पटेल नगर: राजौरी गार्डन: MCD के पुराने बिल्डिंग की छत पर टंकी से मिला शव!
राजौरी गार्डन थाना से चंद कदम की दूरी पर एमसीडी के पुराने बिल्डिंग के छत पर पानी के टंकी में एक युवक की डेड बॉडी मिली है। मृतक की पहचान रघुवीर नगर के रहने वाले नाबालिग लड़के के रूप में हुई है। पुलिस ने छानबीन के बाद हरी नगर के दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर लोकल पुलिस, क्राइम टीम और FSL की टीम भी पहुंची थी।