कैंपियरगंज क्षेत्र मिरहिया गांव मे बकाया रुपया मांगने पर पत्नी से अवैध संबंध बताकर पीटकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित रामजतन के तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिरहिरया गांव के रहने वाले रामजतन साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2018 मे गांव के रहने वाले एक युवक को मकान बनवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये उधार दिया।