अर्रु में 2 से 7 अक्टूबर तक होगा नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट
IHQ PUBLIC INDIA
सेन्हा, लोहरदगा। नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर 18 सितंबर 2026 को नन्दलाल फॉर्म, भड़गांव में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार साहू ने की।
बैठक में टूर्नामेंट के आयोजन, टीमों के नामांकन, मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों की सुरक्षा, प्रशासनिक सहयोग और मैचों को FIFA के निर्धारित नियमों के अनुसार कराने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
बालक वर्ग के लिए नामांकन शुल्क ₹5,500 और बालिका वर्ग के लिए ₹2,500 निर्धारित किया गया है।
बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹1,01,000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय ₹71,000 एवं ट्रॉफी, तृतीय ₹45,000 और चतुर्थ ₹35,000 रखा गया है। वहीं पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली चार टीमों को ₹11,000-₹11,000 सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹25,000 एवं ट्रॉफी तथा द्वितीय पुरस्कार ₹20,000 एवं ट्रॉफी निर्धारित किया गया है।
बैठक में कामेश्वर प्रसाद, फजल अब्बास, अनिल उरांव, प्रकाश उरांव, मोख्तार अंसारी, फिरोज अंसारी, शौकत अंसारी, रुस्तम अंसारी, गौतम साहू, धर्मवीर उरांव, सरफराज अंसारी, विजय पाठक सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा 2 से 7 अक्टूबर तक पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
प