चूरू: घांघू के जीण माता मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के गिरफ्तार आरोपियों से की बरामदगी
Churu, Churu | May 26, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने घांघू स्थित जीण माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए चांदी के छत्र भी बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया।