रसूलाबाद में झोपड़ी में आग लगाने का आरोप, सदमे में 60 वर्षीय वृद्धा की मौत!
📍 रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रजऊ गांव में दबंगों पर पूर्वजों की कई साल पुरानी झोपड़ी में आग लगाने का गंभीर आरोप लगा है। आग में गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने परिवार को जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव के दौरान सुषमा देवी को चोटें आईं।
परिजनों के मुताबिक, आगजनी और नुकसान के सदमे के बीच 60 वर्षीय लक्ष्मी देवी की हार्ट अटैक से मौके पर मौत हो गई।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
📹 रिपोर्टर: दीपक श्रीवास्तव
.
#KanpurDehat #KanpurDehatNews #Rasulabad #BreakingNews #UPNews