दनियावां: दनियावां, खुसरूपुर व फतुहा में बिजली रखरखाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
Daniawan, Patna | Jul 30, 2026 दनियावां,खुशरूपुर व फतुहा में युद्ध स्तर पर बिजली विभाग द्वारा बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। बिजली के तार,पोल व ट्रांसफार्मर के आसपास उगे पेड़ पौधे झाड़ी एवं लताओं को काटा जा रहा है। वही कमजोर व जीर्ण शीर्ण तार को बदलने का भी कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर बिजली विभाग के द्वारा अलग-अलग समय में बिजली बाधित कर मेंटेनेंस का काम लगातार किया जा रहा है।