सिलवानी: गुंडरई में गंगाजली पूजन कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र पटेल ने श्रद्धांजलि दी
प्रतापगढ़ अंचल के ग्राम गुंडरई में शनिवार को जैथारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मदास इमने की बड़ी माता स्व. श्रीमती पत्तोबाई इमने की स्मृति में गंगाजली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय पत्तोबाई इमने के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।