राजगढ़: लम्बोर बड़ी टोल प्लाजा पर 05 अप्रैल की बड़ी आमसभा की तैयारी के बीच 41वें दिन भी टोल संघर्ष समिति का धरना जारी रहा
Rajgarh, Churu | Apr 4, 2026 झुन्झुनूं राजगढ स्टेट हाईवे 41 पर स्थित लंबोर बड़ी में टोल प्लाजा को लेकर टोल संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना शनिवार को 41वें दिन भी लगातार जारी रहा। अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कुरड़ाराम दमिवाल ने बताया कि समिति द्वारा पीडब्ल्यूडी के खिलाफ टोल को बंद रखते हुए धरना जारी रखा गया है तथा 05 अप्रैल को सभा कर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।