बिल्सी: मुखबिर की सूचना पर बिल्सी पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, अवैध डोडा छिलका और एक अर्टिगा कार बरामद
Bilsi, Budaun | Apr 14, 2026 मुखबिर की सूचना पर बिल्सी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बेरमई बुजुर्ग गांव के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ है और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद हुई है, पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।