हसनपुर: मकर संक्रांति पर हसनपुर बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, यातायात जाम से लोग परेशान
मकर संक्रांति पर्व को लेकर हसनपुर बाजार में इन दिनों काफी रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार नजदीक आते ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। तिलकुट, गुड़, चूड़ा, दही, तिल, खिचड़ी सामग्री, पतंग और रंग-बिरंगे कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। दुकानदारों के अनुसार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।