गुमला: करमटोली में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
Gumla, Gumla | Apr 22, 2026 करमटोली गांव में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय भीम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार गांव में आयोजित एक शादी समारोह से लौटकर अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे। करमटोली मंदिर के समीप तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार लोबिर उरांव तेज रफ्तार से गुमला की ओर आ रहा था।