जयपुर: महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट में ड्यूटी से हटाए गए नर्सिंगकर्मी ने साथी कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन के बाद खाया जहर
Jaipur, Jaipur | Jun 12, 2026 सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से अटैच अस्पतालों से संविदा पर लगे नर्सिंग कर्मियों को नौकरी से हटा दिया गया है जिसको लेकर के पिछले दो-तीन दिन से संविदा कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।महिला चिकित्सालय सांगानेर गेट में ड्यूटी करने वाले दीपक खारवाल को भी हटा दिया गया था वह आज भी 11:30 बजे तक प्रदर्शन में शामिल रहा उसके बाद अपने कमरे पर गया और वहां जाकर जहर खा लिया।