जमुई: सिसोदिया पेट्रोलपंप के पास खड़ी ट्रक में बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर, सदर अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Jamui, Jamui | Mar 31, 2025 जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसोदिया पेट्रोलपंप के पास सोमवार की रात करीब 9:00 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।