सिमडेगा: उपायुक्त ने समाहरणालय में चुनाव सामग्री कोषांग का किया निरीक्षण
उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह ने समाहरणालय के निचले तल्ले पर चुनाव को लेकर बनाए गए सामग्री कोषांग का रविवार को दिन के 12:00 बजे निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सामग्री की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। समय पर सभी प्रकार की सामान उपलब्ध करा लें, इस मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन महतो उपस्थित रहे।