सिमडेगा: खूंटीटोली चौक में बिना अनुमति के लगे झारखंड पार्टी के झंडों को उड़नदस्ता टीम ने किया ज़ब्त
सिमडेगा के खुंटीटोली चौक में रविवार की सुबह 10:00 बजे उड़नदस्ता टीम के द्वारा झारखंड पार्टी के द्वारा बिना अनुमति के लगाए गए झंडे को जप्त किया ।टीम के आयाजुल हक ने बताया कि सूचना मिली थी, कि बिना अनुमति कहां पर झंडा लगाया गया है जिसे जप्त कर लिया गया है । इस मामले में आगे वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।