स्वार: लो वोल्टेज और बिजली कटौती से नाराज़ नरपत नगर के लोगों ने स्वार बिजलीघर पर किया प्रदर्शन, नियमित आपूर्ति की मांग
Suar, Rampur | Jun 27, 2026 नगर पंचायत नरपत नगर के लोगों ने लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान होकर शनिवार को स्वार बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।