हज़ारीबाग: टावर पर चढ़े युवक विकास कुमार ने वीडियो कॉल पर बताई अपनी मांग, अंचलाधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
कटकमदाग प्रखंड के बानादाग़ में विकास कुमार सुबह 5 बजे से मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है। दैनिक खबर से फोन पर बातचीत में उसने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की अपील की। युवक ने कटकमदाग अंचल कार्यालय के अंचलाधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतारने का प्रयास कर रहा है।